नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मास्टर प्लान 2031 (फेज-2) को शासन ने मंजूरी दे दी है। मास्टर प्लान 2031 के तहत अब मथुरा और अलीगढ़ की बारी है। यहां प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में विकास परियोजनाएं विकसित करेगा। दोनों शहरों में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, इसके अलावा इन दोनों जिलों में ग्रुप हाउसिंग एवं औद्योगिक गतिविधियां भी तेज होगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र गौतमबुद्धनगर समेत छह जिलों तक फैला है। इनमें बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा व हाथरस जिले शामिल है। प्राधिकरण क्षेत्र में इन छह जनपदों के 1149 गांव शामिल है। फेज-1 में गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर, जबकि फेज-2 में अलीगढ़ और मथुरा का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.