मथुरा, जनवरी 24 -- मथुरा एस्केप की पटरी पर दशकों पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाने के विरोध में प्रभावित परिवार एकजुट हो गए हैं। शनिवार को संजय नगर में राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने प्रभावित लोगों के साथ बैठक कर उनके पुनर्वास की मांग उठाई, वहीं आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर के गणेशरा, संजय नगर केशोपुरा, मनोहरपुरा, बैंक कालोनी आदि क्षेत्रों में सिंचाई विभाग के मथुरा एस्केप की पटरी पर अवैध अतिक्रमण कर कई सैंकड़ा मकान दुकान बना लिए गए हैं। हाईकोर्ट द्वारा इनके ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद सिंचाई विभाग ने 265 अवैध निर्माणों को चिह्नित कर उन पर नोटिस चस्पा किए है। शनिवार को इन अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाए जाने की योजना था। इसे लेकर संजय नगर के गरीब दलित एवं प्रभावित लोगों ने सुबह से लामबंदी शुरु कर दी, वहीं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.