मथुरा, जनवरी 24 -- मथुरा एस्केप की पटरी से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को डीएम ने फिलहाल रोक दिया है। यहां पर शनिवार से 265 अवैध अतिक्रमणों पर जेसीबी चलाए जाने की तैयारी थी, लेकिन गणतंत्र दिवस एवं मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्रवाई स्थगित कर दी गई है। अडींग में आगरा नहर से शुरु होकर मसानी के निकट यमुना नदी तक जाने वाले मथुरा एस्केप की पटरियों पर गणेशरा, संजय नगर, मनोहरपुर, केशोपुर, बैंक कॉलोनी आदि क्षेत्रों में दशकों से अवैध अतिक्रमण कर मकान दुकान बनते चले गए। तब किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने उन्हें नहीं रोका। अब जब पूरी बस्ती बस चुकी है, तब एक याचिका पर हाईकोर्ट ने वर्ष 2016 में इन अवैध कब्जों को हटाने के आदेश किए थे। वर्ष 2024 में प्रशासन ने औपचारिक कार्रवाई कर अनुपालना रिपोर्ट भेज दी थी। अब जितेंद्र गौड़ की अवमानना रिट पर हाईक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.