मथुरा, फरवरी 13 -- मथुरा एस्केप के प्रभावितों के पुनर्वास की सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी सुनवाई पर प्रशासन ने गुरुवार को पुनर्वास के लिए सर्वेक्षण शुरु कराया है। पहले दिन यहां गणेश धाम कॉलोनी से संजय नगर के करीब आधा दर्जन मकानों का सर्वे किया गया। सिंचाई विभाग ने हाईकोर्ट के आदेश पर मथुरा एस्केप की तीन किमी पटरियों तक बने 265 अवैध मकान दुकानों को ढहाने के लिए चिह्नांकन कर नोटिस चस्पा किए हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2023 में प्रभावितों के पुनर्वास की व्यवस्था के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी पुनर्वास की व्यवस्था किए बिना ही फिर से वर्ष 2026 में अतिक्रमण अभियान शुरु कर दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट में अवमानना रिट लेकर पहुंचे संजयनगर वासियों की अपील पर हुई सुनवाई पर कोर्ट ने प्रशासन से पुनर्वास के प्रयासों की जानकारी मांगी है। इसके बाद ...