मथुरा, फरवरी 11 -- मथुरा, मथुरा एस्केप की पटरियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद फिर से फुस्स हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रभावितों की रिट पर सुनवाई कर सोमवार को प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं सरकारी अधिवक्ता को नोटिस देकर बुधवार को जबाब मांगा है। अड़ींग में अपर आगरा नहर से निकलकर मथुरा में यमुना से मिलने वाले मथुरा एस्केप की पटरियों पर गनेशरा से मसानी तक करीब 265 अवैध निर्माण चिह्नित हुए हैं। सिंचाई विभाग ने इन अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाकर नोटिस चस्पा कर दिए हैं। विभाग की उन्हें ढहाने की कार्रवाई कई दिन से रुकी हुई है। इसी बीच प्रभावित संजय नगर विकास सेवा समिति के लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। समिति के अध्यक्ष वरुण वाल्मीकि ने बताया कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उनकी रिट पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.