मथुरा, फरवरी 1 -- सिंचाई विभाग ने एक सप्ताह पूर्व मथुरा एस्केप की भूमि पर बने करीब 262 मकान, दुकान व प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण मानते हुए लाल निशान लगाकर नोटिस जारी किए हैं। 20 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले सिंचाई विभाग के अभियंता इन अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की डिमांड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी है। एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि जैसे ही पुलिस बल मिल जाएगा तो वे अतिक्रमणों को हटवा देंगे। अतिरिक्त पानी को यमुना तक पहुंचाने के लिए मथुरा एक्सेप (नहर) का निर्माण किया गया था। 15 किमी लंबी इस नहर के साढ़े तीन किमी हिस्से में अतिक्रमण के बाद आबादी बस गई। 35 फीट चौड़ी नहर थी जो अब आठ फीट रह गई है। इसकी भूमि पर करीब 262 मकान-दुकान बने हुए हैं। 18 दिसंबर 2013 को हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर नहर की मूल चौड़ाई बहाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.