गिरडीह, मार्च 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित मथुरासिनी पूजा स्थल में माहुरी समाज के द्वारा शनिवार को माता मथुरासिनी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस क्रम में अहिल्यापुर गांव के पुरोहित साहित्य मिश्रा ने विधि-विधान से माता मथुरासिनी की प्रतिमा की पूजा अर्चना करवाई। पुनः समाज की महिलाओं ने भी माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और नवैद्य के रुप में विभिन्न प्रकार के फल और पकवान अर्पित किया। पूजा के बाद माता की भव्य आरती हुई। पुनः श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर माहुरी समाज के विभिन्न महिला-पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...