खगडि़या, दिसम्बर 10 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि रेलवे मैदान मानसी मे जिला फुटबाल संघ, खगडिया के द्वारा करये जा रहे फुटबाल लीग का बुधवार को आयोजित मथुरापुर व कुतुबपुर के बीच मैच खैला गया ।दोनो टीम बराबरी पर रहा ।कोई भी टीम एक भी गोल नही कर पाए। मैच का उद्घाटन मानसी के जाने माने पूर्व फुटबॉलर विभीषण कुमार, समाजसेवी सह पूर्व फुटबॉलर संतोष कुमार चन्द्रवंशी एवं जिला फुटबाल संघ, खगडिया के कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से खैलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किए। मैच का मुख्य निर्णायक राजीव राज, सहायक निर्णायक मोहम्मद आजाद,ं निशा कुमारी व चौथे रेफरी विनय कुमार थे। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ के सचिव शंकर सिंह, समाजसेवी मिथलेश यादव, कोच रौशन गुप्ता, पूर्व फुटबॉलर पप्पू कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...