खगडि़या, दिसम्बर 24 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर टीकापुर में मंगलवार की सुबह अलाव सेंक ने के दौरान अगलगी की घटना में पांच घर जल कर पूरी तरह से राख हो गया। जिससे घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते आग की चिंगारी उठी और एक घर में आग लग गई। और देखते ही देखते चार और घरों में आग पकड़ लिया। जिससे पांचों घरों में रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में मोहिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, औझला कुमारी, सिम्पी कुमारी,नेपल सिंह के घर जल गए। बताया जा रहा है कि जब तक अग्निशमन दल पहुंचा तबतक सभी घर पूरी तरह से जल गए थे। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तबतक सबकुछ जल चुका था। इधर घटना की सूचना के बाद सीओ व राजस्व कर्मी पहुंचे और अगलगी के क्षति का आकलन...