कटिहार, फरवरी 1 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव में शुक्रवार देर रात को लगी आग से पांच परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि ग्रामीणों व दमकल की गाड़ी की मदद से पूरी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में नगदी सहित चार मवेशियों की भी जलकर मौत हो गई। अग्निकांड से पीड़ित मालेका खातुन, जाकेरा खातुन, रफीना खातुन, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अनवारूल के अनुसार आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का मुआयना किया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारो...