समस्तीपुर, जनवरी 4 -- वारिसनगर। डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को मथुरापुर बाजार समिति परिसर में बिहार स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमआर गोदाम संख्या- एक का विधिवत् उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत डीएम ने बताया कि इस नव निर्मित गोदाम की भंडारण क्षमता 5000 मीट्रिक टन है। पूर्व में चावल के पैकेटों के भंडारण एवं रखरखाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसे अब इस गोदाम के निर्माण से दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सीएमआर गोदाम में चावल का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित होगा तथा भंडारण एवं निकासी की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। इससे जन वितरण प्रणाली के तहत चावल आदि खाद्यान्न के उठाव में सुविधा मिलेगी और संबंधित हितधारकों को काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशुन देव मंडल, प्रबंधक विवेक कुमार, जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.