नई दिल्ली, फरवरी 24 -- गब्बर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने हाल ही में दूसरी शादी की है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। 'फर्जी बयान' उनके नाम से जोड़े जा रहे हैं। शिखर धवन ने इसकी आलोचना करते हुए लोगों से अपील की है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर 'फर्जी बयान' फैलाने से बाज आएं। 'प्यार और अच्छाई' फैलाएं।सोशल मीडिया पर फर्जी बयान खुद से जोड़े जाने पर बरसे धवन शिखर धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सात फेरे लिए हैं। उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स से ये दावे किए जा रहे हैं कि धवन ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी आएशा ने उनसे बोला था कि उनके छोड़ने के बाद कोई भी लड़की तुमसे शादी नहीं करेगी। उन पोस्ट में ये भी दावा किया जा रहा कि अब धवन ने दूसरी शाद...