बस्ती, नवम्बर 15 -- बस्ती। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की लाभार्थिनी सुप्रिया मौर्य निवासी परिवारपुर थाना कप्तानगंज के तालाब का निरीक्षण किया गया। जिसका क्षेत्रफल 1.248 हेक्टेयर है। जाल चलवाकर संचित मत्स्य बीज एवं मत्स्य सम्पदा का निरीक्षण किया गया, जिसमें भारतीय मेजर कार्प (रोहू, भाकूर, नैन) तथा पंगेशियस मछलियों के उत्पादन का विश्लेषण किया गया। यह जानकारी संदीप वर्मा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...