भदोही, जनवरी 30 -- ज्ञानपुर। मत्स्य विभाग द्वारा पंजीकरण कैंप का आयोजन 31 जनवरी को सुबह दस बजे रामपुर गंगा घाट पर होगा। इसमें मत्स्य पालकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रभारी मत्स्य विभाग अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को रामपुर गंगा घाट पर विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसमें पीएम मस्त्य किसान सह समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी मछुआ समाज के लोगों को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...