कटिहार, मार्च 22 -- कोढ़ा। जिला स्तर पर शुक्रवार को संयुक्त कृषि भवन में मत्स्य विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय मत्स्य प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार मेहता एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पशुपालन पदाधिकारी के अलावा अखिल कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार चौधरी अनुमंडलीय मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, रवि रंजन कुमार प्रकाश कुमार, पूजा कुमारी, आकृति कुमारी, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...