छपरा, फरवरी 1 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। शहर के प्रेक्षा गृह में रविवार को मत्स्य प्रत्यक्षण सह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जय मित्र देवी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 216 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान, मोतीपुर के वैज्ञानिक उडीप्टो राय ने मत्स्य आहार विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ पवन कुमार शर्मा ने समन्वित मछली पालन की आधुनिक तकनीकों और लाभों पर परिचर्चा की। थाना परिसर में 832 लीटर शराब विनष्ट तरैया । स्थानीय थाना परिसर में दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी पं...