रांची, नवम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत लतरातू डैम में 40 केज का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन रोजगार का बेहतर साधन है, इससे पलायन पर विराम लगेगा। रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में ये शुरुआत मील का पत्थर साबित होगा। लंबे समय से जारी प्रयास के बाद पहली बार लतरातू डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन की शुरुआत की गई है। लापुंग प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह बड़ी बात है। इस दौरान मेजर कार्प का संचयन और परिसंपत्ति का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अभी यह महज शुरुआत है, भविष्य में बड़े स्तर पर केज कल्चर के जरिए मत्स्य पालकों और समिति से जुड़े ग्रामीणों को रोजगार के क्षेत्र में बड़ा मुनाफा होगा। मौके पर मत्स्य पालकों...