लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्सय पालन को बढ़ावा देने के लिए 20 करोड़ 2 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इसके तहत पुरुष वर्ग के लाभार्थियों के लिए 9 करोड़ 76 लाख 96 हजार 5 सौ 90 मात्र रुपये तथा महिला वर्ग के लिए 10 करोड़ 25 लाख 63 हजार 4 सौ 10 मात्र रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मत्स्य विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर महानिदेशक, मत्स्य को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। शासनादेश में कहा गया है कि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत शासनादेश / दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का दायित्व महानिदेशक मत्स्य / संबंधित अधिकारी का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.