नैनीताल, मई 31 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। राजभवन नैनीताल में शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल के निदेशक अमित पांडे व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरएस पतियाल ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संस्थान के अनुसंधान, विकास एवं क्रियाकलापों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु और प्राकृतिक संसाधन शीतजल मत्स्य पालन, विशेषकर ट्राउट फार्मिंग के लिए अत्यंत उपयुक्त हैं। प्रदेश के किसानों, युवाओं और उद्यमियों को इस दिशा में जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है, ताकि वे मछली पालन को स्वरोजगार और आर्थिकी सशक्तीकरण का माध्यम बना सकें। राज्यपाल ने संस्थान को निर्देशित किया कि अक्तूबर में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाए। जिसमें वैज्ञानिकों, किसानों, उद्यमिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.