कुशीनगर, जनवरी 2 -- कुशीनगर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर योजना के तहत सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेसन सिस्टम की स्थापना की जानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल 29 जुलाई से 31 अगस्त तक खोला गया था। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल पुनः 29 दिसंबर से 07 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेसन सिस्टम की स्थापना योजना में फिशरीज डॉट यूपी जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण कुशीनगर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...