आरा, सितम्बर 10 -- आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के विभिन्न प्रखंडों के 80 किसानों को मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेने रोहतास स्थित मत्स्य हेचरी भेजा गया। जिला कृषि भवन परिसर से बुधवार की सुबह डीएम तनय सुल्तानिया ने मत्स्य प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी व जिला कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षणार्थी रोहतास जिले के करहगर स्थित डीआरएस हैचरी में भ्रमण-दर्शन कार्यक्रम के तहत भाग लेंगे, जहां उन्हें वैज्ञानिक विधि और नई तकनीक से मत्स्य पालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से किसानों को आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। इसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थी सीखी गई उन्नत विधियों को अपनाते हुए अपने जिले में मत्स्य पालन करेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.