सिमडेगा, अक्टूबर 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मत्स्य कार्यालय में शुक्रवार को कोलेबिरा, सिमडेगा, पाकरटांड़ एवं ठेठईटांगर के दस चयनित लाभुकों के बीच आहार का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मछली पालन स्वरोजगार का बेहतरीन उदाहरण है। मछली पालन में व्यापार की भी अपार संभावनाएं है साथ ही साथ विभाग के द्वारा समय समय पर मत्स्य पालको को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने सभी लाभुको से अच्छी तरह से मत्स्य पालन करते हुए अच्छी व्यापार करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.