बस्ती, जनवरी 1 -- बस्ती। बस्ती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मत्स्य पालक विकास अभिकरण तालाबों में सघन मत्स्य पालन अभियान के तहत एयरेटर सिस्टम स्थापित करने के लिए अनुदान देगा। अनुदान के लिए मत्स्य बीज हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टे के तालाब पर ऐसी महिला मत्स्य पालक, जिसके पट्टे की अवधि पांच वर्ष अवशेष हो, तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि आधे हेक्टेयर के तालाब पर एक सिस्टम व एक हेक्टेयर या इससे बड़े तालाब पर दो एयरेटर सिस्टम लगाने के लिए अनुदान मिलेगा। ऐसी महिला मत्स्य पालक जिनके तालाब में इस समय मत्स्य उत्पादकता कम से कम चार से पांच टन प्रति हेक्टेयर हो, उसे अनुदान मिलेगा। एक एयरेटर की कीमत 50 हजार रुपये है। सामान्य महिला को 50 प्रतिशत अनुदान अर्थात 25 हजार मिलेगा। अनुसूचित ज...