रांची, जून 5 -- रांची। झारखंड मत्स्य निदेशालय ने एचईसी के शालीमार में गुरुवार को मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण समेत कई कार्यक्रम किए। निदेशालय के निदेशक मत्स्य, डॉ एचएन द्विवेदी ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें जीवन देते हैं। इसलिए पौधे लगाएं और उसकी देखरेख करें। मौके पर उप मत्स्य निदेशक संजय गुप्ता समेत कई अधिकारी, कर्मी व मत्स्य कृषक शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.