बहराइच, नवम्बर 4 -- बहराइच। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति वीरू साहनी मंगलवार को पहुंच गए हैं। वे पांच नवम्बर को दोपहर 12 बजे कैलाशपुरी तथा गिरजापुरी का भ्रमण करेंगे। शाम 06:00 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन बहराइच वापस आकर रात्रि विश्राम करेंगे। 6 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक मत्स्य विभाग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग, लीड बैंक अधिकारी, सचिव मण्डी समिति, सहाकारी समितियों के अध्यक्ष/सचिव एवं मत्स्य व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों के साथ समीक्षा बैठक करेगें। इसके बाद दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता करेगें। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभापित अपरान्ह 1:00 बजे जनपद लखीमपुर प्रस्थान करेंगे। -------------
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.