गोपालगंज, मार्च 26 -- -ऑटो चालक ने पांच नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ थाने ने की शिकायत - खानपुर अजमत गांव का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव में मंगलवार की सुबह मत्स्य जीवी समिति के सदस्य सचिव के चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने एक ऑटो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसका ऑटो क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल ऑटो चालक हरि प्रसाद का इलाज थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बताया जाता है कि मत्स्य जीवी समिति सदस्य सचिव के चुनाव को लेकर समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर महतो ऑटो से प्रचार-प्रसार करवा रहे थे। इसी क्रम में उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन बिन टोली गांव निवासी ऑटो चालक हरि प्रसाद मंगलवार सुबह अपने ऑटो पर बैनर-पोस्टर लगाकर लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार कर रहे थे। जब व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.