मोतिहारी, फरवरी 16 -- पीपराकोठी। कृषि मेला के मंच से सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मत्स्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मत्स्य विभाग का बजट लगभग 2110 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 9000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे मत्स्य पालन से जुड़े लाखों किसानों और युवाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। कहा कि मत्स्य पालन आज कृषि के साथ आय का मजबूत स्रोत बन चुका है। तालाब निर्माण, बीज उपलब्धता, प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक के उपयोग से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकार की योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। 120 मछुआरों को मिला मत्स्य किट: कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित लघु एवं सीमांत कृषक कार्यशाला सह मत्स्य, यांत्रिकी, बागवानी एवं पशु...