चाईबासा, जनवरी 31 -- चाईबासा, संवाददाता। अब जिले में मछली पालन के साथ सीपों की खेती होगी। इसे लकेर बुधवार को तालाब तथा केज में मछली पालन कर रहे किसानों की बैठक मंगलाहाट स्थित मानकी मुंडा संघ के भवन में संघ के उपाध्यक्ष कालीचरण बिरुवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के मोती पालक विश्वनाथ तामसोय ने मोती पालन की तकनीकी की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि जिले में किसानों के पास जलाशयों की कमी नहीं है। यदि मछली पालन के साथ-साथ मोती पालन भी किया जाये तो काफी आर्थिक उन्नति की जा सकती है। मोती पालन में अब तो रोजगार की काफी संभावनाएं है। सरकार विभाग भी अब तो इसमें खूब मदद कर रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से मत्स्य किसान मोती पालन समूह का गठन किया गया। ताकि जिलेभर में मोती पालन को बढ़ावा दिया जा सके। संगठन के माध्यम से किसानों को तकनीकी सहयोग ...