कुशीनगर, जनवरी 30 -- कुशीनगर। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत एनएफडीपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 31 जनवरी को नगर पंचायत छितौनी व खड्डा ब्लॉक के सभागार में एक वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में जिले के सभी मछुआ समुदाय से जुड़े व्यक्ति जैसे मछुआरे, नाविक, मछली पालन करने वाले, मछली विक्रेता, मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थी, मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के सदस्य आदि अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। निदेशक मत्स्य ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक व आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...