सिद्धार्थ, नवम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रधानमंत्री मंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत चयनित मत्स्य आहार प्लांट ग्राम अकराहरा विकास खंड बढ़नी का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट को देखा। मत्स्य आहार का उत्पादन हो रहा था। जिसकी क्षमता 100 टन है। मत्स्य आहार के उत्पादन से स्थानीय मत्स्य पालकों को आहार उपलब्ध हो पा रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी को बताया कि मुख्य रूप से पैगंसियस एवं रूप चंदा मछली का पालन किया जाता है। जिसका उत्पादन लगभग 25 से 30 टन प्रति वर्ष होता है, जिससे किसानों को लगभग पांच से छह लाख तक लाभ मिलता हैं। मत्स्य पालन को और अधिक बढ़ाने के लिए सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.