पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के सभापति वीरू साहनी ने कहा कि मछुआ समुदाय को मत्स्य विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाया जा रहा है। महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने में प्राथमिकता दी जाती है। पूरे प्रदेश में भ्रमण कर योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि अवैध पट्टो पर कब्जा को जल्द ही हटवाया जाएगा। इसके लिए राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। अगर किसी भी मत्स्य पालक की समस्या है, तो उसे निस्तारण कराया जाएगा। मत्स्य विभाग की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। इस पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 शिकायतें आई थी, जिनका निस्तारण कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.