जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- जमशेदपुर। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 29 और 31 दिसंबर के अलावा 1 जनवरी को बोकारो तक ही चलेगी। बक्सर से टाटानगर एक्सप्रेस 4 जनवरी को 1 घंटे लेट से रवाना होगी। इससे ट्रेन लेट से टाटानगर आएगी। वहीं, टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन 30 और 31 दिसंबर को आद्रा स्टेशन से लौटेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ है। वहीं, ट्रेनों के समय व दूरी में बदलाव से यात्रियों को परेशानी होगी। बताया जाता है कि ब्लॉक को लेकर हटिया खड़गपुर एवं अन्य मार्ग की ट्रेनों का भी परिचालन प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...