नोएडा, जनवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को एडीएम वेद प्रकाश पांडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर देते हुए सभी से जागरूक नागरिक होने और समय पर मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुराग सारस्वत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...