बिजनौर, जनवरी 31 -- हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से ग्राम बुआपुर नत्थु में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं व क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवस संघ के प्रांत प्रचारक अनिल कुमार व मुख्य अतिथि स्वामी देवस्वरुपानंद महाराज ने हिंदु समाज को जात पात से ऊपर उठकर एकजुट रहने का आह्वान किया। हिंदू समाज में आपसी मतभेद से राष्ट्र की प्रगति बाधक होती है। प्रांत प्रचारक ने संघ की स्थापना और उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ राष्ट्र प्रथम, सामाजिक सद्भाव, पार्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के पालन सहित राष्ट्रहित की भावना को लेकर निरंतर कार्य करता आ रहा है। उन्होंने हिंदुओं से राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहने को प्रेरित किया। कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.