मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें 27 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और 3 पत्रावली पर समझौता कराया गया। पत्रावली के मुताबिक कोतवाली के सोतियाना नगला टाल निवासी संतोष देवी पत्नी स्वर्गीय देवेंद्र ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। अधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाया गया और समझाया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुत्रवधू ने वायदा किया कि वह अब भविष्य में झगड़ा नहीं करेगी। वहीं दूसरी पत्रावली के मुताबिक आफरीन पुत्री हामिद खान निवासी ग्राम जुगिया थाना भोगांव की शादी शाहरुख पुत्र बहाउद्दीन ग्राम ललखोर थाना सैफई जनपद इटावा के साथ हुई थी। पति व पत्नी 2 माह अलग रहे थे। दोनों को केंद्र पर बुलाया गया और समझाकर हंसी खु...