लखीमपुरखीरी, मई 12 -- लखीमपुर। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव इतना बढ़ा कि रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने काउंसलिंग कर परिवार को टूटने से बचाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रद्धा सिंह व काउंसलरों ने रविवार को 15 परिवारिक विवादों की सुनवाई की। इसमें नौ जोड़े मतभेद भुलाकर एक साथ फिर रहने को राजी हुए। पति-पत्नी की विदाई कराई गई। महिला थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, काउंसलर कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के 15 शिकायती प्रार्थनापत्रों में पति-पत्नी की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद नौ जोड़ों ने फिर एक साथ रहने का संकल्प लिया। इनकी विदाई थाने से ही कराई गई। जिन मामलों में पति-पत्नी में अत्यधिक मनमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.