रामपुर, दिसम्बर 1 -- अजीमनगर महिला सुरक्षा दल की टीम ने पति-पत्नी के मतभेद दूर कर दोनों को मिला दिया। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। पुलिस ने 3 दिन तक दोनों के बीच काउंसलिंग करा कर मामले को निपटाया। पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ बनाने हेतु मिशन शक्ति केन्द्र, थाना अजीमनगर लगातार प्रभावी कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी उ0नि0 शालू रुहेला द्वारा एक महिला संबंधी प्रकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। भोट बक्काल निवासी विवाहिता ने अपने पति एवं ससुराल वालों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। उसका आरोप था वह काफी समय से अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को बुला लिया। थाना अध...