धनबाद, फरवरी 23 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी आदित्य रंजन एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के 1019 बूथ की पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री लेकर रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी आयुक्त सन्नी राज, एसडीओ लोकेश बारंगे, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मुकेश कुमार बाउरी ने डिस्पैच सेंटर के हर पंडाल का भ्रमण कर पोलिंग पदाधिकारियों की हौसला अफजाई की। डिस्पैच सेंटर में धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15, 16 से 20, 21 से 25, 26 से 30, 31 से 35, 36 से 40, 41 से 45, 46 से 50 एवं 51 से 55 वार्ड के लिए 11 पंडाल बनाए गए थे। चिरकुंडा नगर परिष...