शामली, फरवरी 1 -- रविवार को नगर क्षेत्र के गांव मतनावली में संत रविदास जयंती के अवसर पर एक श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के नेता राजन जावला ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और शिक्षाओं को याद किया। इस कार्यक्रम में गांव प्रधान अंकुर कुमार, रविंद्र मलिक, रोहित सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और संत रविदास के संदेशों पर चर्चा की। उन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता के संत के विचारों को फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने संत रविदास की वाणी का गायन भी किया और सामाजिक समरसता के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर सभी ने समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...