लातेहार, फरवरी 14 -- मनिका प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के मतनाग गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ शनिवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गया। पूरे गांव में भक्ति, आस्था और उत्सव का वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन, संध्या 7 बजे महाआरती तथा रात्रि 9 बजे से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। दूसरे दिन रुद्राभिषेक, शिव बारात झांकी और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.