बाराबंकी, नवम्बर 29 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य गतिमान है। जिसमें बीएलओ द्वारा चार नवम्बर से मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं भरे हुए गणना प्रपत्रों को वापस प्राप्त करते हुए डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कहा कि 30 नवम्बर रविवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलओ द्वारा मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग का कार्य करेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...