बुलंदशहर, जनवरी 10 -- नगर के हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा ग्राम मिर्जापुर में आयोजित कराए जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रवक्ता पवन राणा व सुरेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान चौपाल पर आयोजित सभा में पवन राणा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार है, इसका प्रयोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर करना चाहिए। सुरेश गुप्ता ने मतदान को राष्ट्रीय पर्व बताते हुए प्रत्येक वयस्क को वोट डालने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी सुबीन कुमार ने ग्रामीणों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। इस दौरान आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में सूजल प्रथम व चिराग द्वितीय स्थान पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.