बागेश्वर, जुलाई 22 -- चुनाव प्रचार के बाद घर लौट रहे समर्थकों के बीच लात-घूंसे चलने लगे हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में तीन लोग चोटिल हो गए हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरना निवासी प्रताप सिंह पुत्र धन सिंह ने बताया कि प्रचार से घर लौट रहा था। विपक्षियों ने उसके साथ मारपीट की। वह घायल हो गया। वहीं, चिड़ंग गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह भी चुनावी रंजिश का शिकार हो गया है। उधर, बदियाकोट से अपने गांव सोराग लौट रहे प्रवीण सिंह के साथ भी मारपीट हुई है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में नियुक्त डॉ. नसीम ने बताया कि सिर में चोट है। उपचार चल रहा है। पुलिस को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.