नई दिल्ली, फरवरी 10 -- बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। यह घटना देश में प्रधानमंत्री पद के लिए आम चुनाव के मतदान से ठीक तीन दिन पहले हुई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो पेशे से चावल का व्यापारी थे। रिपोर्ट के अनुसार, दुकान के अंदर ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीडीन्यूज 24 के अनुसार, त्रिशाल थाने के ओसी मोहम्मद फिरोज हुसैन ने बताया कि हत्या उनकी ही दुकान के अंदर बेरहमी से की गई। हत्यारों ने कत्ल के बाद दुकान का शटर बंद कर दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह वारदात मयमनसिंह के त्रिशाल उपजिला में सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। पीड़ित की दुकान का नाम 'भाई भाई एंटरप्राइज' है, जो बोगर बाजार चौराहे पर स्थित है। बताया जा रहा है कि सुसेन चंद्र सरकार साउथकंडा ...