धनबाद, जून 27 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नगर आयुक्त की अध्यक्षता में टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) की बैठक आयोजित की गई। टीवीसी के फुटपाथ विक्रेताओं के 12 प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए धनबाद के 55 वार्ड को 12 जोन में विभक्त करके जोन के अनुसार मतदान कराने का निर्णय लिया। साथ ही 12847 पीएम स्वनिधि ऋण प्राप्त वेंडरों का फिर से जांच कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिया गया। गुरुवार को आयोजित बैठक में फुटपाथ विक्रेता को व्यवस्थित करने एवं चुनाव से संबंधित योजना के बारे में विचार विमर्श किया गया। कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में अलग-अलग कैटगेरी के पथ विक्रेता को चिह्नित कर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डीआरएम मोड़ से रणधीर वर्मा चौक तक नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। कोहिनूर मार्केट ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.