शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शामिल कराने और सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से चार विशेष अभियान दिवस आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को तीन अभियान सम्पन्न हो चुके हैं। चौथा और अंतिम अभियान रविवार, 22 फरवरी को पूरे जिले में आयोजित होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। बीएलओ के पास 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची एवं सभी आवश्यक फॉर्म जैसे 6, 6A, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। विशेष अभियान में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहाँ मतदाता फार्म भरने और त्रुटियों को सुधारने में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.