मोतिहारी, नवम्बर 11 -- मोतिहारी, निसं। चुनाव के बाद मतदान सामग्री जमा कराने के दौरान शहर में जाम की स्थिति नहीं बने, इसको लेकर मोतिहारी पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत आज शाम 6 बजे से 12 नवंबर सुबह 6 बजे तक शहर के एमएस कॉलेज व डायट भवन में बनाए गए वज्रगृह में जानेवाले रास्ते में निजी वाहन व ई-रिक्शा के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाई गई है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले के छह विधानसभाओं केसरिया, पिपरा, मोतिहारी, हरसिद्धि, गोविंदगंज व कल्याणपुर का ईवीएम व मतदान सामग्री एम एस कॉलेज में जमा कराया जाएगा। इनका पार्किंग स्थल एम एस कॉलेज मैदान में बनाया गया है। वहीं छतौनी स्थित डायट में सुगौली, चिरैया, मधुबन, नरकटिया, ढाका व रक्सौल विधानसभाओं का ईवीएम व मतदान सामग्री जमा कराया जाएगा। इसमें हरसिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.