गिरडीह, फरवरी 20 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को सुगमतापूर्वक सम्पन्न करवाने को लेकर प्रशाशन रेस है। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास ने कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को रुकने की व्यवस्था को देखा। रैम्प, बिजली, पानी की व्यवस्था देखी। सभी जगह शत प्रतिशत व्यवस्था पाई गई। इसके बाद वाहन चेकिंग का निरीक्षण किया। कई वाहनों की डिक्की बीडीओ दास ने स्वयं चेक किया। इस मौके पर पुलिस जवान व मजिस्ट्रेट भी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...