पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगर पालिका आम चुनाव-2026 का मतदान सोमवार को ठीक सुबह सात बजे प्रारंभ हुई। वोट देने को लेकर वोटरों में खासा उत्साह दिखा। कुछ वोटर सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान शुरू होने का इंतेजार कर रहे थे। मेदिनीनगर निगम के वार्ड-10 बूथ 10/1 और 10/2 पर कुछ वोटर मतदान शुरू होने के पहले पहुंच गए थे। पीठासीन पदाधिकारी ने कुछ वोटर और वहां पर मौजूद बूथ एजेंट को बुलाकर बैलेट बॉक्स को दिखाकर सील किया। ठीक सात बजे मतदान शुरू कराया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के जवान भी समय पर बूथ पर पहुंच गए थे। अमित कुमार ने वार्ड नंबर 10 बूथ नंबर 10/1 पर पहला मतदान किया। मतदान करने के बाद बाहर निकलने पर कहा कि बैलेट पेपर के माध्यम से वोट देने से संतुष्टि मिली। उन्होंने ईवीएम मशीन में जल्द म...