जामताड़ा, फरवरी 24 -- मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 67 पोलिंग पार्टियों ने जमा किए बैलेट बॉक्स जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत जिले के दोनों शहरी निकायों में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान समाप्ति के बाद सभी 67 पोलिंग पार्टियां सुरक्षित बैलेट बॉक्स एवं मतदान सामग्री के साथ न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह वज्रगृह स्थल पहुंचीं। जहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामग्री जमा कराई गई। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद व एसपी राजकुमार मेहता ने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए त्रुटिरहित ढंग से कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतपेटिका प्राप्ति काउंटर, सुरक्षा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.